सरकार ने अनलॉक-5 की गाइडलाइंस बुधवार को जारी कर दी। इसके अनुसार, इंटरनेशनल पैसेंजर अब दिल्ली एयरपोर्ट पर कोविड आरटी पीसीआर टेस्ट करा सकते हैं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने यह जानकारी दी।
देश में 24 घंटे में कोरोना के 83,625 मामले मिले और 80,419 लोग रिकवर हुए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 63 लाख 7 हजार 144 हो गई है। वहीं, बुधवार रात ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 52 लाख के पार हो गया। अभी कुल 52 लाख 65 हजार 142 लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं बुधवार को 1,136 लोगों की मौत हुई। मरने वालों की संख्या 98,665 लोगों की जान जा चुकी है।
महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने कहा कि होटल, फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट और बार को 5 अक्टूबर से 50% सिटिंग कैपेसिटी के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। राज्य में अब तक 13 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।